शब्दकोश एवं शब्दावली डेटाबेस

शब्दकोश एवं शब्दावली डेटाबेस भारतीय भाषाओं में उपलब्ध एकभाषीय, द्विभाषीय एवं बहुभाषीय शब्दकोशों, विभिन्न विषयों में उपलब्ध शब्दावलियों एवं पर्यायवाची कोशों की विस्तृत जानकारी प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करता है। निर्धारित समय में एन.टी.एम. के निर्दिष्ठ कार्य को संपन्न करने हेतु अनुवादकों को द्विभाषीय शब्दकोश एवं विषय विशिष्ट शब्दावलियाँ सुलभता से उपलब्ध होनी चाहिए। ये विषय विशिष्ट शब्दावलियाँ अनुवादकों को मानकीकृत शब्दों के प्रयोग में सहायक होंगी।