डेटाबेस

एन.टी.एम. ने छः सूचना संग्राहकों या डेटाबेसों का निर्माण किया है। वे हैं अनुवादकों का राष्ट्रीय रजिस्टर, भारतीय विश्वविद्यालयों का डेटाबेस, प्रकाशकों का डेटाबेस, विषय विशेषज्ञों का डेटाबेस /विशेषज्ञों का संग्राहक, अनूदित ग्रंथ-सूची का डेटाबेस, शब्दकोशों एवं शब्दावलियों का डेटाबेस जो न सिर्फ राष्ट्रीय अनुवाद मिशन के कार्य में सहायता प्रदान करते हैं वरन विद्वानों, प्रकाशकों, छात्रों एवं अनुवादकों के लिए भी सहायक सिद्ध होते हैं। ये डेटाबेस भारतीय भाषाओ में अनुवादकों, मुख्य विश्वविद्यालयों एवं उनके पाठ्यक्रम, विभिन्न विषयों के विषय विशेषज्ञों, भारतीय भाषाओं के प्रतिष्ठित प्रकाशन गृह, विभिन्न भाषाओ में अनूदित पुस्तकों, शब्दकोशों शब्दावलियों एवं विश्वकोशों की जानकारी प्रदान करते हैं। ये डेटाबेस छात्रों, शोधछात्रों एवं विभिन्न विषयों के प्राध्यापकों के लिए अत्यंत सहायक सिद्ध होंगे।