| 
         
         
         
         
                
    
                
                
                
                
                
                
                    
                    
                     
                    
             
              | 
             
        
               
                
                 
         
         
         
         
            
    
        भारतीय विश्वविद्यालय डेटाबेस
         
         
                    
                         
    
        
            
                
                    भारतीय विश्वविद्यालयों का डेटाबेस एन.टी.एम. की पहल है जिसका उद्देश्य भारत की सभी
                    विश्वविद्यालयों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों की संपूर्ण जानकारी प्रदान करना है। यह
                    डेटाबेस विश्वविद्यालयों में पढ़ाए जानेवाले मुख्य विषयों, पाठ्यक्रम एवं संदर्भ सूची
                    की विस्तृत जानकारी प्रदान करता है। पंजिकृत संस्थानों के वेब-पतों की भी जानकारी प्राप्त
                    होगी। वर्तमान डेटाबेस में विश्वविद्याल अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा मान्यता प्राप्त
                    155 भारतीय विश्वविद्यालयों की जानकारी उपलब्ध है।. इन संस्थानों में पढ़ाए जानेवाले
                    विभिन्न विषयों के पाठ्यपुस्तकों एवं पाठ्यक्रम की जानकारी डेटाबेस में उपलब्ध है।
                    इस पूरे कॉर्पस में इन विश्वविद्यालयों में प्रयुक्त निर्धारित पुस्तकों के शीर्षक
                    की डिजीटल सूची है जिसमें लेखक, प्रकाशक आदि के नाम इत्यादि भी शामिल हैं।
                     
                     
                    मॉड्यूल में सर्च प्रकार्य की सहायता से विद्वान एवं शिक्षाविद् देश की किसी भी संस्था
                    में पढ़ाये जानेवाले मुख्य विषयों एवं पाठ्यक्रमों की नवीनतम जानकारी प्राप्त कर सकते
                    हैं। विश्वविद्यालय बोर्ड अन्य विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रमों एवं उसकी संरचना की
                    विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह ग्रामीण एवं शहरी विश्वविद्यालयों में सामनजस्य
                    स्थापित करने में सहायक सिद्ध होगा। भविष्य में राष्ट्रीय अनुवाद मिशन अपने प्रचार
                    प्रसार एवं इच्छुक लोगों के लिए इन डेटाबेस की सीडीज़, पोर्टोबल मीडिया और मुद्रण संस्करण
                    का विमोचन भी कर सकता है।
                 | 
             
         
        
     
                
                
            
                     
                        
                    
                    
                    
                    
                     | 
                     
                     
                    
                 
                
                |